देखिए यहां कैसे बच्चों की तरह लड़ पड़े कांग्रेसी और भाजपाई... वीडियो हो रहा वायरल

देखिए यहां कैसे बच्चों की तरह लड़ पड़े कांग्रेसी और भाजपाई... वीडियो हो रहा वायरल
X
एनएच 43 में भाजपाइयों और कोंग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। अम्बिकापुर रोड एनएच 43 में बने पुल के डिवाइडर पर बने पेंटिंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। फिर क्या हुआ पढ़िए ये खबर....

रविकांत सिंह राजपूत-मनेन्द्रगढ़। राजनीति में सुचिता और आदर्शता कि बातें अब बेमानी सी लगती है। नए जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला मुख्यालय में आज कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने मर्यादाओं की सीमाएं लांघ दी। दोनों दलों के नेता ऐसे लड़े और पुलिस से बत्तमीज़ी की कि मानो यह नेता, नेतागिरी करने नहीं लड़प्पन करने आए हों।

दरअसल मनेन्द्रगढ़ से कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल के समर्थक अम्बिकापुर रोड एनएच 43 में बने पुल के डिवाइडर पर विधायक विनय जायसवाल जिंदाबाद के नारे लिखवा रहे थे। जिसका विरोध भाजपाइयो ने किया और नियमों का हवाला दिया कि डिवाइडर में सफेद, पीली और काली पट्टी ही होती है और सुबह-सुबह एनएच 43 पर बने पुल में चल रही पेंटिंग का विरोध करने पहुंच गए। फिर क्या था विधायक समर्थक भी आ धमके और दोनों दलों के नेताओं के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला शांत कराना चाहा लेकिन दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में ऐसे लड़े कि सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो गई। विधायक प्रतिनिधि और पार्षद अनिल प्रजापति और भाजपा युवा मोर्चा नेता आकाश दुबे के बीच जमकर विवाद हुआ। सिटी कोतवाली सचिन सिंह से भी भाजपा युवा मोर्चा के नेता का विवाद हुआ। विवादित वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।


Tags

Next Story