संदेश परक छत्तीसगढ़ी फिल्म "जीरो बनही हीरो" देखने टूट पड़े दर्शक

संदेश परक छत्तीसगढ़ी फिल्म जीरो बनही हीरो देखने टूट पड़े दर्शक
X
फिल्म जीरो बनही हीरो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। आलम ये है कि, सिनेमाघर खचाखच हो गए हैं। लोगों को फिल्म का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म मनोरंजन के साथ ही बेहतरीन संदेश देती है। पढ़िए पूरी खबर ...

राजिम। छत्तीसगढ़ की पहली महिला निर्देशक भारती वर्मा की फिल्म जीरो बनही हीरो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। आलम ये है कि, सिनेमाघर खचाखच हो गए हैं। लोगों को फिल्म का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म मनोरंजन के साथ ही बेहतरीन संदेश देती है। पढ़िए पूरी खबर ...

फिल्म कहती है कि अच्छी सोच से ही गांव का विकास संभव है। फिल्म यह भी बताती है कि, युवा सोशल मीडिया का इस्तेमाल टाइम पास के लिए न करें बल्कि गांव, राज्य और देश की बेहतरी के लिए करें। भारती वर्मा ने बताया, कहानी को हमने बड़ी ही खूबसूरती से पिरोया है। गाने दिल को छू लेने वाले हैं। आ मास्टर की कॉमेडी खूब हंसाती है। बेहद खूबसूरत लोकेशंस में गाने फिल्माए गए हैं। चुनावी राजनीति पर करारा व्यंग्य है। इसलिए लोगों को फिल्म पसंद आ रही है। साफ सुथरे संवाद हैं जो फिल्म की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं। यह फिल्म एक तरह से फैमिली पैकेज है जिसे परिवार के साथ देखा जा सकता है। महिला होने के नाते भारती ने ममता की महत्ता के लिए विशेष गाना लोरी भी डाला गया है जो बहुत भावुक कर देता है। कुल मिलाकर फिल्म युवाओं को संदेश देने वाली है। जिसमें एंटरटेनमेंट का तड़का डाला गया है।

Tags

Next Story