सांसद विजय बघेल एम्स में एडमिट, डॉक्टर्स ने किया कोरोना के लक्षण से इंकार

दुर्ग। पिछले चार दिनों से अस्वस्थ चल रहे सांसद विजय बघेल की हालत सामान्य बताई जा रही है। उन्हें ब्लड प्रेशर बढ़ने व पेट की नस में सूजन होने पर एम्स रायपुर में एडमिट किया गया। डॉक्टर्स ने कोरोना के लक्षण से भी इनकार कर दिया है। ब्लड प्रेशर सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी हो सकती है।
बता दें पिछले चार दिनों से अस्वस्थ चल रहे सांसद विजय बघेल की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद आज उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल से एम्स रेफर किया गया था। जानकारी के अनुसार सांसद बघेल हाल ही में बिहार में चुनावी जनसंपर्क कर लौटे हैं। वहीं अब उनका स्वस्थ खराब हो गया। फिलहाल डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS