विजय बघेल बनाए गए घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष : सीएम बोले- भाजपा खत्म हो रही है, कांग्रेस से गए नेताओं पर ही भरोसा कर रही है

गौरव शर्मा-रायपुर। BJP की घोषणा पत्र समिति को लेकर CM भूपेश बघेल ने कहा है कि, जिन्हें BJP की विचारधारा का पता नहीं, वे घोषणा पत्र बनाएंगे। सीएम ने कहा कि, विजय बघेल कभी कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष थे, निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जो भाजपा के समर्पित लोग हैं उन्हें अवसर नहीं मिल रहा है। पूरे देश में भाजपा कांग्रेस से आए नेताओं पर भरोसा जता रही है। अपनी बात के पक्ष में उदाहरण देते हुए सीएम ने कहा कि, पंजाब में सुनील जाखड़ और आंध्रा में डी पुरंदेश्वरी भी कभी कांग्रेस में थे। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसका मतलब यह है BJP पूरे देश से खत्म हो रही है।
धान खरीदी को लेकर डा. रमन पर बरसे
धान खरीदी को लेकर CM ने डॉ. रमन सिंह पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, 2013 में एक-एक दाना धान रमन सिंह ने किसके कहने पर नहीं खरीदा? डॉ. रमन सिंह को यह बताना चाहिए। उन्होंने दो साल का बोनस क्यों नहीं दिया, ये बताना चाहिए। हम 20 क्विंटल धान ले रहे हैं तो रमन सिंह और BJP श्रेय लेने कूद रहे हैं। सजन रे झूठ मत बोलो... इसके बाद सीएम ने कहा कि, ऐसा कोई सगा नहीं.. जिसको रमन सिंह ने ठगा नहीं...।
डा. रमन के प्रभाव से निकलना होगा
BJP की घोषणा पत्र समिति में बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और प्रेमप्रकाश पांउेय को स्थान नहीं मिलने पर सीएम ने कहा कि, BJP डॉ. रमन के प्रभाव से बाहर नहीं आएगी तब तक उनका कुछ नहीं हो सकता। धरमलाल कौशिक और विष्णुदेव साय किनके साथ हैं? राष्ट्रीय कार्यसमिति में उन्हें ही सदस्य बनाया गया। घोषणा पत्र समिति से तीनों बड़े नेताओं को बाहर कर दिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS