CG Politics: मरवाही पहुंचे विजय बघेल... बोले- सीएम पर अब उनकी पार्टी को ही भरोसा नहीं...भरोसे वाला स्लोगन बदल गया

आकाश पवार-पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में दुर्ग संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मंगलवार को मरवाही पहुंचे। जहां वे भाजपा द्वारा आयोजित महाधरना आंदोलन में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के जनघोषणा पत्र को लेकर लोगों से सलाह मशवरा भी किया। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की और उनके सवालों का उत्तर भी दिया।
बातचीत में सांसद विजय बघेल ने पाटन से मुख्यमंत्री के खिलाफ अपनी उम्मीदवारी को लेकर कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव हार रहे हैं। पाटन की जनता और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता इस बार मुख्यमंत्री के खिलाफ लड़ रहे हैं, मैं तो सिर्फ नाम का उम्मीदवार हूं। गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल बड़बोले आदमी हैं, गृहमंत्री अमित शाह पर बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं, वैसे भी आगामी दिनों में अन्य नेता छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।
पांच साल सिर्फ हड़ताल ही हड़ताल हुए
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, पाटन में जब कांग्रेस का कार्यक्रम हुआ था तो मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं पहुंचे थे, हमने तब कोई बयान नहीं दिया था। कांग्रेस के स्लोगन 'भूपेश है तो भरोसा है' पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, भूपेश से भरोसा अब खत्म हो गया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा अब नया नाम भरोसे की सरकार दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में पांच सालों में सिर्फ हड़ताल हुए हैं। न्यायालय से लेकर मंत्रालय तक सिर्फ हड़ताल हो रहे हैं।
लोगों को अब भाजपा से उम्मीद-बघेल
उन्होंने आगे कहा कि, इतिहास में किसी भी प्रदेश में मंत्रालय आज तक बंद नहीं हुआ, पर छत्तीसगढ़ में पांच दिन मंत्रालय बंद रहा था। आज जनता का विश्वास भाजपा की तरफ बढ़ा है, लोग विश्वास के साथ भाजपा के घोषणा पत्र में सुझाव देने पहुंच रहे हैं। उनकी कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने भूपेश है तो भरोसा है वाली टी शर्ट को डंप करके जलवा दिया है। भूपेश पर भरोसा तो खत्म हो गया है तभी तो अब भरोसे की सरकार नारा दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS