डा रमन सिंह की मौजूदगी में विक्रांत ने भरा नामांकन, रैली निकालकर ताकत दिखाई... सभा में सरकार पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री

डा रमन सिंह की मौजूदगी में विक्रांत ने भरा नामांकन, रैली निकालकर ताकत दिखाई... सभा में सरकार पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री
X
पने 15 साल की उपलब्धियां गिनाते डा. रमन ने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश में जितने भी सड़क पर चल रहे हैं वह रमन सरकार ने बनाई है। भूपेश सरकार इन सड़कों की मरम्मत तक नहीं करा पाई। पढ़िए पूरी खबर...

प्रदीप बोरकर-खैरागढ़। भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की उपस्थिति में शक्ति प्रदर्शन कर अपना नामांकन जमा किया। इससे पहले ईतवारीबाजार में सभा का आयोजन हुआ।


इतवारी बाजार में आयोजित सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने कहा कि, पिछले पांच साल मे प्रदेश में आतंक, भय के साथ गुंडागर्दी और अपराध करने वाली भूपेश सरकार को बदलने का मौका है। गंगाजल की कसम भूलकर प्रदेश को छलने वाले, बेरोजगारों को परेशान करने वाले भूपेश सरकार ने जनघोषणा पत्र का वादा भूलकर प्रदेश को बीमार कर दिया। डा. रमन ने कहा कि नरवा गरवा घुरवा बाड़ी में 13 सौ करोड़ का घोटाला कांग्रेस की पहचान है। झूठ और भ्रष्टाचार सरकार की विशेषता रही है। 5 साल में इसका कीर्तिमान रचा गया। अपने 15 साल की उपलब्धियां गिनाते डा. रमन ने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश में जितने भी सड़क पर चल रहे हैं वह रमन सरकार ने बनाई है। भूपेश सरकार इन सड़कों की मरम्मत नहीं करा पाई। इस दौरान रमन ने केन्द्र की मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाते आतंक का जवाब देते भूपेश सरकार को बदलने का आव्हान किया। भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने इस दौरान कहा कि 18 माह बाद भी जिला निर्माण के बाद नई योजनाएं भलीभूत नहीं हो पाईं। पैसा देने से कांग्रेस सरकार बचती रही। विधानसभा पांच साल विकास के लिए तरसती रही । विकास केवल भाजपा सरकार में संभव है।

Tags

Next Story