पुलिस और आबकारी की टीम पर ग्रामीणों का हमला : कच्ची महुआ शराब पकड़ने पहुंची टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, महिला कर्मियों को भी नहीं बख्शा... देखिए वीडियो

X
By - Ck Shukla |29 Dec 2022 3:55 PM IST
जब कच्ची महुआ शराब बना रहे ग्रामीणों को पकड़ने गई की पुलिस की टीम तो देखिए ग्रामीणों ने क्या किया .....
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के साथ मारपीट की गई। कच्ची महुआ शराब बना रहे ग्रामीणों को पकड़ने गई थी पुलिस की टीम। सिंघनपुरी थाना का मामला है।
मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा जिले में ग्रामीण कच्ची शराब बना रहे थे। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। शासकीय वाहन में तोड़फोड़ किया। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के साथ जमकर मारपीट की, यहां तक कि महिला पुलिस कर्मियों के साथ भी डंडे से मारपीट की। विभाग के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। देखिए वीडियो .....
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS