CG News : 42 एकड़ जमीन को लेकर गांधी सेवा आश्रम के साथ ग्रामीणों का विवाद गहराया, भारी बवाल के बाद छावनी में तब्दील हुआ गांव... देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

CG News : 42 एकड़ जमीन को लेकर गांधी सेवा आश्रम के साथ ग्रामीणों का विवाद गहराया, भारी बवाल के बाद छावनी में तब्दील हुआ गांव... देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो
X

कवर्धा। छत्त्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गांधी सेवा आश्रम समिति और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले जिससे गांव में तनाव पूर्ण स्थिति निर्मित हो गयी। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंडरिया थाना के ग्राम नरसिंगपुर में गांधी सेवा आश्रम समिति और ग्रामीणों के बीच 42 एकड़ जमीन को लेकर विवाद हो गया। जमीन विवाद में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले जिससे कई लोगो को चोटें आई हैं। लाठी डंडे और पत्थर बाजी की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और किसी तरह मामला शांत करवाया। दरसअल 42 एकड़ जमीन का मामल में एसडीएम कोर्ट में चल रहा है, दो दिन पहले हुए विवाद में पुलिस ने 7 से अधिक ग्रामीणों पर बलवा के तहत मामला दर्ज किया गया था।


Tags

Next Story