मेला देखने गए ग्रामीण हुए हादसे का शिकार : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नाबलिग की मौत, करीब 30 लोग घायल, 6 गंभीर

मेला देखने गए ग्रामीण हुए हादसे का शिकार : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नाबलिग की मौत, करीब 30 लोग घायल, 6 गंभीर
X
ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक नाबलिग की मौत हो गई है। वहीं 30 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 6 को गंभीर चोट आई हैं। वाहन में सवार सभी ग्रामीण ट्रॉली के नीचे दब गए। पढ़िए पूरी खबर...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक नाबलिग की मौत हो गई है। वहीं 30 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 6 को गंभीर चोट आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

ट्रॉली के नीचे दब गए ग्रामीण

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शहर से 10 किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे पर हुआ है। हादसे में 16 साल की बबली ध्रुव की मौत हो गई है। वहीं 30 लोग घायल हो गए, जिसमें से 6 को गंभीर चोटें आई हैं। वाहन में सवार सभी ग्रामीण ट्रॉली के नीचे दब गए। इसके बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सभी घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकाला गया। घायलों में ज्यादातर 12 से 18 साल तक के युवा शामिल हैं। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।


Tags

Next Story