यातायात नियमों का उल्लंघन : 6 माह में 605 लोगों का लाइसेंस निरस्त, मौतों की संख्या भी बढ़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल, शराब के नशे में गाड़ी चलाना और ओवर स्पीडिंग करने के पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 2 गुना ज्यादा मामले सामने आए हैं। ये मामले केवल 6 माह में मिले हैं।
यातायात नियमों के प्रति लापरवाह लोग
राजधानी में आम जनता यातायात नियमों के प्रति लापरवाह नजर आ रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसने यातायात पुलिस लगातार लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई कर रही है। मामले में ट्रैफिक एडिशनल एसपी का कहना है कि पिछले साल यानी 2021 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 477 लोगों का लाइसेंस सस्पेंड किया गया था। इसमें मोबाइल पर बात करने वाले, रेड लाइट जंप करने वाले, नशे में वाहन चलाने वाले और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वाले शामिल थे।
6 माह में 605 लोगों पर हुई कार्रवाई
वहीं इस साल विगत 6 माह में यानी जनवरी से लेकर जून तक करीब 605 लोगों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। इसमें वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले 479, रेड लाइट जंप करने वाले 69, तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले 8, नशे की हालत में गाड़ी चलाने वाले 35 और धारा 304 के तहत 14 पर की गई कार्रवाई शामिल है। कुल मिलाकर यह आंकड़ों से पता चलता है कि राजधानी में यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा है। लोग लापरवाही से वाहन चला रहे हैं। इसके कारण दुर्घटना से हुई मौतों के आंकड़ों में भी इजाफा हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS