गांव में चोरों का उत्पात : दो घरों को बनाया निशाना, लाखों की ज्वेलरी और राशन सामान किया पार, चोर सीसीटीवी में कैद

खरोरा। खरोरा से सटे एक गांव में बीती रात चोरी के दो मामले सामने आए हैं। आरोपियों ने दो अलग-अलग घर से लाखों की ज्वेलरी और राशन सामान पार कर दिया है। मामला खरोरा थाना अंतर्गत ग्राम फरहदा का है। मिली जानकारी के अनुसार खरोरा के फरहदा गांव में दो अलग-अलग घरों में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने दोनों घरों से लाखों की सोने-चांदी की ज्वेलरी और राशन सामान चोरी कर ली है।
पहला मामला दीपिका साहू के घर का है, जहां चोरों ने देर रात लाखों रुपए के जेवरात पार कर लिए हैं। वहीं दूसरा मामला उसी ग्राम के ही निवासी हरी धीवर के घर का है। यहां से चोरों ने शादी कार्यक्रम के लिए लाए सभी राशन समान को पार कर दिया है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों मामलों की छानबीन करने में जुटी गई है। लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों चोरी शायद एक ही गैंग के लोगों ने की है। वही गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज में 5 संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं। इसमें उसके चेहरे साफ नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। फिलहाल खरोरा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। देखिए वीडियो -
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS