नगर निगम में गड़बड़ी को लेकर भाजपाइयों का उग्र प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रायपुर। नगर निगम में भ्रष्टाचार, अनियमितता तथा गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को निगम मुख्यालय गांधी सदन में गुरुवार को उग्र प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जोन कमिश्नर तथा एक पुलिसकर्मी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने 60 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ बलवा, मारपीट, बलात प्रवेश, सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक हरीश साहू, राहुल राय, बजरंग, सुधांकर, प्रणय तथा अन्य के खिलाफ जोन आयुक्त विनय मिश्रा तथा एक पुलिसकर्मी की शिकायत पर आईपीसी की धारा 147, 149, 353, 332, 186, 294, 427 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जोन आयुक्त ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना दिनांक को कार्यालयीन समय में निगम मुख्यालय में बलात प्रवेश कर वहां जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ की वजह से निगम की एक लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने भी दर्ज कराई शिकायत इसी तरह पुलिसकर्मी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रदर्शन के दौरान 60 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स तथा स्टाॅपर तोड़कर पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उन पर हमला किया। हमले से कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इनमें डीएसपी स्तर के पुलिस अफसरों समेत अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS