विप्रजन का आयोजन : 11 सौ दीपों से की गई भगवान परशुराम जी की महाआरती

रायपुर। अम्बा मंदिर परिसर सत्तीबाजार में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जी की 11 सौ दीपों से महाआरती सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा विप्रजन मौजूद रहे। सभा स्थल जय-जय परशुराम जी के घोष से गूंज उठा। भजन, धुमाल, चंदन टीक और भगवा झण्डा वातावरण को सनातनी पहचान दे रहे थे। बच्चे नेट जंपिंग और मिक्की माउस झूलों का आनंद ले रहे थे। इसके अलावा निशुल्क स्वास्थय शिविर और संध्या भजन के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए धरसीवां विधायक अनिता शर्मा ने कहा कि, भगवान परशुराम जी धर्म की रक्षा और असुरी शक्तियों के नाश का संदेश देते हैं। नगर निगम के पूर्व महापौर और सभापति प्रमोद दुबे ने भगवान परशुराम जी के जीवन के कुछ प्रसंगों का उल्लेख करते हुए ब्राह्मणों के सर्वजन हिताय, उदारतापूर्ण दानशीलता की भावना और अधर्म के खिलाफ सतत् संघर्षरत रहने की बात कही।
ब्राह्मण एकता का संदेश- अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा
योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने प्रतिवर्ष परशुराम जन्म पर भव्य आयोजन करने के लिए आयोजकों की सराहना की। भवन सन्निर्माण और कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि, ब्राह्मण कल भी सम्मानीय थे, आज भी सम्मानीय हैं। ब्राह्मणों की पहचान उनके ज्ञान, बुद्धि कौशल, कर्मशीलता और धार्मिक कार्यों में अग्रणी होने के कारण सम्पूर्ण समाज में श्रेष्ठ मानी जाती है।

क्षेत्रवाद की करो विदाई, ब्राह्मण-ब्राह्मण भाई-भाई -अध्यक्ष अरविंद ओझा
वहीं पार्षद मृत्युंजय दुबे ने भगवान परशुराम जी के पिता-माता के प्रति भक्ति, पराक्रम पर अपने विचार व्यक्त किया। पार्षद सरिता दुबे सभी वर्ग के ब्राह्मणों को एक मंच पर लाकर वृहद और भव्य कार्यक्रम के लिए सभी आयोजकों को बधाई दी। अध्यक्ष अरविंद ओझा ने ब्राह्मणों की बढ़ती एकता और शक्ति के लिए समाज के सभी जनों की सराहना करते हुए कहा कि, क्षेत्रवाद की करो विदाई, ब्राह्मण-ब्राह्मण भाई-भाई।
वहीं कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने कहा कि, भगवान परशुराम जी, भगवान विष्णु जी के षष्ठम अवतार हैं। जिनसे माता लक्ष्मी जी ने स्वयंवर किया था। अत: भगवान परशुराम की पूजा-आरती करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने महाआरती आयोजन में महिलाओं के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और जिम्मेदारी निभाने पर उनकी सराहना की।
ये रहे मौजूद
सभा को सरयूपारिणी ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष दशरथ प्रसाद शुक्ला, गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा, अखण्ड ब्राह्मण समाज अध्यक्ष योगेश तिवारी, पंजाबी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, विप्र वाहिनी अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अध्यक्ष अरविंद ओझा, संयोजक नितिन कुमार झा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रांतीय महासचिव सुनील ओझा, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, यशवंत पुरोहित, विनय पाण्डेय, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवननाथ तिवारी, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, डॉ. दिलीप-गीतिका झा, प्रीति त्रिभुवन मिश्रा, राजेन्द्र-मृणालिका ओझा, विजयशंकर पाण्डेय, मित्रेश दुबे, सुरेन्द्र तिवारी, शैलेष शर्मा धन्नू, ममता शुक्ला, राघवेन्द्र मिश्रा, साधना शर्मा, अनुराधा दुबे, राघवेंद्र पाठक, सतीश शर्मा, उमेश शर्मा, नितिन शर्मा, अमित शर्मा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, लक्ष्मी राव, वसुधा- राकेश तिवारी, सुनीता शर्मा, सुरभि शर्मा, अभिलाषा रमाकांत दुबे, कल्पना- पुनित मिश्रा, सुलभा पाण्डेय, रंजना दीवान, आभा शर्मा, अर्चना वोरा, निवेदिता शर्मा, राधा तिवारी, सुमन पाण्डेय, अर्चना तिवारी, डॉ. विकास पाठक, सुनील शुक्ला, वीणा ठाकुर, निकिता तिवारी, सुमन बाजपेई, साधना उपाध्याय, पल्लवी नरहरि होता, सुनील बजारी, डा. विकास पाठक, नागेन्द्र वोरा, प्रमोद गौतम, शिवांजल शर्मा, वसुधा तिवारी, बलौदाबाजार से रमेश मिश्रा, तुलसी तिवारी, हथबंध से अखिलेश्वरी शुक्ला, बेमेतरा से उमा तिवारी, कनकलता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS