CG Politics : विष्णुदेव साय सीएम, साव और विजय शर्मा होंगे डिप्टी सीएम, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह हो सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए आदिवासी नेता विष्णु देव साय के नाम के ऐलान के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम के नामों से भी पर्दा उठ गया है। अरुण साव और विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम होंगे और पूर्व सीएम और राजनांदगाव विधायक डॉ रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष होंगे।
लोरमी से आते हैं अरुण साव
वर्तमान में लोरमी विधायक अरुण साव OBC वर्ग से आने वाले बड़ा चेहरा हैं, पिछले साल उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी ली थी। इससे पहले अरुण साव 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर बिलासपुर से सांसद चुने गए थे। श्री साव OBC समुदाय के साहू समाज से आते हैं और प्रदेश में OBC वर्ग से बड़ा चेहरा हैं। अरुण साव ने विधानसभा चुनाव 2023 में लोरमी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था जहां उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू से था।
कवर्धा से विधायक हैं विजय शर्मा
कवर्धा विधायक विजय शर्मा छत्तीसगढ़ में BJP के प्रदेश महासचिव हैं। वे BJP युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में जीतकर विजय शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। इस चुनाव में BJP ने उन्हें कबीरधाम जिले के कवर्धा सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा था जिसमें उन्होंने 39,592 वोटों के अंतर से भूपेश बघेल के खास और उनकी सरकार के मंत्री मोहम्मद अकबर को हराया है।
तीन बार प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं डॉ रमन
राजनांदगाव से वर्त्तमान विधायक और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके डॉ रमन सिंह प्रदेश का जाना माना नाम है। विष्णुदेव साय के सीएम बनने के बाद उनको लेकर कयास तेज हो गए थे। लेकिन पार्टी ने 2023 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी उन्हें विधानसभा स्पीकर की जिम्मेदारी दे सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS