दुर्ग में वोटिंग शुरू: 6 लाख 13 हजार मतदाता, कुल 733 केंद्रों में करेंगे मतदान

दुर्ग में वोटिंग शुरू: 6 लाख 13 हजार मतदाता, कुल 733 केंद्रों में करेंगे मतदान
X
नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार थमने के बाद दुर्ग जिले में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां कुल 6 लाख 13 हजार मतदाता 171 वार्ड के लिए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग ने रविवार को ही तैयारियां पूरी कर ली थी। पढ़िए पूरी ख़बर...

दुर्ग: चुनाव का प्रचार प्रसार थमने के बाद दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम, भिलाई तीन चरौदा, रिसाली नगर निगम, जामुल नगर पालिका और उतई नगर पंचायत के एक वार्ड के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। यहां 171 वार्ड के लिए कुल 6 लाख 13 हजार मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान करने के लिए मतदाता को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए पूरा ध्यान रखा गया है। तीनों निगम, नगर पालिका एक नगर पंचायत की एस सीट के लिए 226 भवनों में 733 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों में 2-2 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। साथ ही मतदान केंद्र में मतदान किट भी उपलब्ध कराई गई है। इसमें सैनिटाइजर, मास्क दिया गया है। मतदान की जिम्मेदारी 61 सेक्टर अधिकारियों के हाथ में दी गई है। इसमें भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों की जिम्मेदारी 32 सेक्टर ऑफिसर के हाथ में दी गई है। जामुल नगर पालिका के 20 वार्डों की जिम्मेदारी 3 और उतई की जिम्मेदारी 1 सेक्टर अधिकारी को दी गई है। इसी तरह भिलाई तीन चरौदा नगर निगम के 40 वार्डों की जिम्मेदारी 12 सेक्टर अधिकारियों को दी गई है। रिसाली नगर निगम के 40 वार्डों की जिम्मेदारी 13 सेक्टर अधिकारियों को दी गई है।

Tags

Next Story