महिला सशक्तिकरण के लिए रायपुर में 'वाक फॉर कॉज', हजारों महिलाएं हुईं शामिल

महिला सशक्तिकरण के लिए रायपुर में वाक फॉर कॉज, हजारों महिलाएं हुईं शामिल
X
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और समस्याओं का निराकरण करना है। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में रायपुर में इस अवसर पर 7 मार्च को वाक फॉर कॉज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और समस्याओं का निराकरण करना है।

कार्यक्रम का आयोजन रायपुर पुलिस ने किया था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से खुलकर बातचीत की गई ताकि वे अपनी समस्याएं परेशानी खुलकर बता सकें। कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को पुलिस के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया, जिससे महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगे बढ़े।

देखिये वीडियो:-



Tags

Next Story