प्रेमिका से करना चाहता था शादी : पर लड़की के परिजन बने बाधा, नाराज प्रेमी ने फांसी लगाकर दे दी जान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रेमिका से शादी नहीं होने से नाराज एक प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम कलेश्वर राव मराठा (35 वर्षीय) बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सरकण्डा थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी अशोकनगर निवासी कलेश्वर 27 मई को अपने भाई श्यामराव मराठा के घर जाने के लिए निकला था। पर वह 28 मई को भी वापस घर नहीं लौटा। दो दिन बाद भी युवक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने बड़े भाई श्याम से पूछताछ की। भाई ने बताया कि वह बाइक लेकर निकल गया है। मृतक को परिजनों ने फोन किया तो किसी युवक ने फोन रिसीव किया और उसने बताया कि रतनपुर थाना क्षेत्र में स्थित बाबा पहाड़ी में युवक ने पेड़ पर लटक के आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और परिजन जब घटनास्थल पर पहुँचे तो पहाड़ी के ऊपर पेड़ में रस्सी से युवक का शव लटक रहा था। शव के पास ही युवक की बाइक मिली है। परिजनों ने बताया कि कलेश्वर एक लड़की से प्यार करता था और शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की के घर वाले उससे अपनी लड़की की शादी करवाने के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए कलेश्वर डिप्रेशन में रहता था। इसी वजह से उसने फाँसी लगाई होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS