LIVE शिकार देखिए : दल्ली क्षेत्र में तेंदुए ने बनाया गाय को शिकार, बीएसपी कर्मियों ने बनाया वीडियो

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दल्लीराजहरा माइंस क्षेत्र में इन दिनों एक तेंदुए ने दहशत फैला रखी है। ताजा मामले में तेंदुए ने एक गाय को अपना शिकार बना डाला है। पता नहीं कैसे शिकार करते हुए तेंदुए का वीडियो बना लिया गया है, जो क्षेत्र में मोबाइल और सोशल मीउिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ ग्रामीणों ने भी तेंदुए के आने की आवाज सुनी है, लेकिन अभी तक कोई जन हानि नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि दल्लीराजहरा माइंस एरिया में तेंदुए ने एक गाय को अपना शिकार बनाया है। जिसका वीडियो बीएसपी के कर्मचारियों ने बना लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश नांदुलकर ने बताया उनको इस बारे में जानकारी नहीं है पर आस-पास के माईनस एरिया में तेंदुए देखे जाते रहे हैं। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS