देखिए... पावर प्लांट की चिमनी के डिस्मेंटल का लाइव वीडियो : बंद पड़े संयंत्र की गगनचुंबी चिमनी चंद सेकंड में हो गई जमींदोज ...

देखिए... पावर प्लांट की चिमनी के डिस्मेंटल का लाइव वीडियो : बंद पड़े संयंत्र की गगनचुंबी चिमनी चंद सेकंड में हो गई जमींदोज ...
X
बंद पड़े एक पावर प्लांट की गगनचुंबी चिमनी चंद सेकंड में जमींदोज हो गई। विशाल चिमनी देखते ही देखते ढेर हो गई। संयंत्र के चिमनी को क्यों डिस्मेंटल किया गया पढ़िए पूरी खबर...

उमेश यादव/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बंद पड़े एक पावर प्लांट की गगनचुंबी चिमनी चंद सेकंड में जमींदोज हो गई। विशाल चिमनी देखते ही देखते ढेर हो गई। कंपनी पर कर्ज बढ़ने के कारण संयंत्र को बंद करना पड़ा था। इस संयंत्र के एक चिमनी को शनिवार को डिस्मेंटल कर दिया गया।

कर्ज में डूबी कंपनी

दरअसल कोरबा के छुरीकला गांव के समीप वंदना पावर प्लांट स्थापित की गई थी। साल 2008–9 में लगभग 700 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण दिया गया था। इसमें 1050 मेगावाट क्षमता वाला संयंत्र स्थापित करने की योजना थी। पहले चरण में 35 मेगावाट की एक इकाई स्थापित की गई थी। लेकिन 4 माह के अंदर ही यूनिट बंद हो गई। कंपनी पर कर्ज बढ़ता गया, जिसके कारण संयंत्र को बंद करना पड़ा। यहां दो चिनिया बनाई गई थी, जिसमें से एक चिमनी को आज डिस्मेंटल कर दिया गया है। देखिए वीडियो-


Tags

Next Story