नक्सली मंसूबों पर फिरा पानी : जवानों ने आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय, वॉकी-टॉकी और बैनर भी मिले

X
By - Purnima Mandal |25 Jun 2022 1:16 PM IST
नक्सली अपनी नापाक करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया। लेकिन माओवादियों के कायराना करतूत पर जवानों ने पानी फेर दिया। पढ़िए पूरी खबर...
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ बस्तर में नक्सली अपनी नापाक करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने सुकमा जिले के फुलमपाड़ इलाके में नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया। लेकिन माओवादियों के कायराना करतूत पर जवानों ने पानी फेर दिया। मामला चिंतलनार थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के फुलमपाड़ इलाके में जिले के फुलमपाड़ इलाके में सुरक्षाबलों को नुक्सान पहुंचाने नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया था। जिसे कोबरा 201 के जवानों ने बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है। आईईडी 5 किलो का था। जवानों ने मौके से वॉकी-टॉकी और बैनर भी बरामद किए हैं। देखिए वीडियो-
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS