पंप से पेट्रोल की जगह निकलने लगा पानी : कई वाहनों में आई स्टार्टिंग प्राब्लम्ब, तब समझ आया माजरा... वाहन मालिकों ने किया हंगामा

X
By - uma |19 July 2023 11:53 AM IST
पेट्रोल पंप में कुछ ऐसा हुआ कि, लोगों के होश उड़ गए और थोड़ी ही देर में वाहन मालिकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वाहन मालिकों ने आरोप लगाया है कि, यहां से पेट्रोल डलवाने के बाद उनके वाहन में खराबी आ गई है। पढ़िए पूरी खबर...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक पेट्रोल पंप में कुछ ऐसा हुआ कि, लोगों के होश उड़ गए और थोड़ी ही देर में वाहन मालिकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वाहन मालिकों ने आरोप लगाया है कि, यहां से पेट्रोल डलवाने के बाद उनके वाहन में खराबी आ गई है। इसके बाद वाहन मालिकों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया है कि, पेट्रोल पंप में कई वाहनों में पेट्रोल की जगह पानी डाला जा रहा है। जिससे उनके वाहन ख़राब हो गए हैं। वहीं पेट्रोल पंप के नोजल से पानी निकलने का वीडियो भी सामने आया है। मामला पचपेड़ी नाका स्थित ओशो फ्यूल्स का है। देखिए वीडियो -
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS