'हम रामराज की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, कुछ लोग रंग में भंग डालने की कोशिश कर रहे हैं'

हम रामराज की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, कुछ लोग रंग में भंग डालने की कोशिश कर रहे हैं
X
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कुछ लोग रंग में भंग डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कितनी भी कोशिशें कर लें, सफल नहीं होंगे। हम गांधी को मानने वाले लोग हैं। राम-राज वह हैं, जहां शेर और बकरी एक साथ एक घाट पर पानी पी सकें, हम ऐसी राम-राज की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। राम वन पथ गमन जीर्णोद्धार के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केवल राम वन गमन पथ ही नहीं, हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े हर स्थान को विकसित करना है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि 15 सालों तक बीजेपी की सरकार में छत्तीसगढ़ नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाता था। आज प्रदेश की संस्कति, पारंपरिक त्योहारों और यहाँ की धरोहर के लिए छत्तीसगढ़ जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हम लोग गांधी को मानने वाले लोग हैं। छत्तीसगढ़ में यही माहौल है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग रंग में भंग डालने का प्रयास कर रहे हैं। उनसे कहना चाहता हूँ कि आप कितना भी प्रयास कर लें, सफल नही होंगे। राम-राज वह है, जहाँ शेर और बकरी एक साथ पानी पीते हैं। हम ऐसी राम-राज की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भगवान राम ने 14 साल के वनवास में 10 साल छत्तीसगढ़ में गुजारे हैं। छत्तीसगढ़ में हम भगवान राम को भांजे के रूप ने मानते हैं। हम छत्तीसगढ़ के लोग सुख और दुख में राम का नाम लेते हैं। भगवान राम हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रचे बसे हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चंद्रखुरी में आज, कल और परसों तीन दिनों तक कार्यक्रम होंगे, आप सभी को आमंत्रित करता हूँ। आज ऐसा लग रहा है कि माता कौशल्या श्रीराम को लेकर अपने मायके आई हैं। आज पूरे चंदखुरी में उत्सव का माहौल है।

Tags

Next Story