'देवव्रत को हमने बच्चे के रूप में देखा…किसे पता था इतनी जल्दी चले जाएंगे'

रायपुर/खैरागढ़। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह के देहांत का समाचार सुनकर स्तब्ध रह गया। किसे मालूम था देवव्रत सिंह इतनी जल्दी चले जाएंगे। हमने देवव्रत सिंह को बच्चे के रूप में देखा है।
आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दिवंगत देवव्रत सिंह की तेरहवीं में शामिल होने यहां खैरागढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने खैरागढ़ में दिवंगत देवव्रत के परिजनों, मित्रों और खैरागढ़ के अन्य कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की।
केंद्रीय मंत्रियों द्वारा सीएम और मंत्रियों की बात नहीं सुने जाने पर उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अहम और अहंकार में डूबी है। जिस तरह से उनका अहंकार बढ़ते जा रहा है, उनका अंत निश्चित है।
एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इंडिगो के नियमित विमान से रायपुर पहुंचे। वे रायपुर से खैरागढ़ के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए। खैरागढ़ में दिवंगत देवव्रत सिंह की तेरहवीं में शामिल होने के बाद वे शाम 4.30 बजे वहां से डोंगरगढ़ के लिये रवाना हो जाएंगे। शाम 6.17 बजे डोंगरगढ़ से भोपाल के लिए ट्रेन रवाना होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS