हमें कांकेर नहीं नारायणपुर जिला चाहिए : अंतागढ़ क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों ने फिर किया चक्काजाम, देखिये वीडियो

कांकेर। छत्तीसगढ़ में नए जिले बनाने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में शामिल करने या ना करने की मांग को लेकर आंदोलन हो रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को 58 गांवों के हजारों ग्रामीणों ने नारायणपुर जिले में शामिल करने की मांग को लेकर स्टेट हाइवे में चक्काजाम कर दिया। वनांचल के लोगों ने अन्तागढ़- नारायणपुर मार्ग में चक्काजाम कर दिया है। चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि जिला मुख्यालाय से दूरी अधिक होने के कारण उनके इलाके में विकास कार्य नहीं हो पाते। ग्रामीणों के मुताबिक उनका यह चक्काजाम दो दिनों तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से ग्रामीण कांकेर से नारायणपुर जिले में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। कोलर के पास लगभग डेढ़ से 2 हजार ग्रामीण सड़क पर बैठ गए हैं।
चक्का जाम अपडेट...
8 घण्टे से अन्तागढ़ नारायणपुर मार्ग 8 घंटे से जाम है. ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों को मनाने में प्रशासन की टीम भी नाकाम रही। ग्रामीणों ने दो दिनों तक चक्काजाम करने का ऐलान कर दिया है। केशकाल मार्ग में निर्माण कार्य होने के चलते नारायणपुर मार्ग से वाहनों को डाइवर्ट किया गया था। जाम के चलते बड़ी संख्या में वाहन फंस गए हैं।
देखिये वीडियो :
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS