मौसम का मिजाज बदला: प्रदेश में बह रही शीत लहर, रात के तापमान में भारी गिरावट

रायपुर। नववर्ष के पहले दिन से ही छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली शुष्क हवाओं का सिलसिला बढ़ने लगा है। जिसके कारण प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट हुई है। सबसे कम तापमान कबीरधाम जिले में 7.9 डिग्री दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 16.2 रहा। वहीं कोरिया और सरगुजा में 9 डिग्री, जशपुर में 8.6 डिग्री तो कोरबा में 12.4 और रायगढ़ में 13.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
वहीं मुंगेली में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा, यहां तापमान सामान्य से छह डिग्री कम है। बिलासपुर में 14 और दुर्ग में 13.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजनांदगांव और कांकेर में 13 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा में 13 से 17 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर से आने वाली ठंड और शुष्क हवा से प्रदेश में शीत लहर बढ़ेगी और रात के तापमान में भारी गिरावट होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS