छत्तीसगढ़ में बदला मौसम : तेज हवाओं के साथ इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को मौसम में बदलाव देखा गया है। उत्तर और दक्षिण से आ रही अलग-अलग तापमान वाली हवाओं के कारण राज्य के 7 जिलों में अगले 4 घंटों में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, बिलासपुर, कांकेर, कोण्डागांव और गरियाबंद तथा इनसे लगे कुछ जिलों में अंधड़ चलने की संभावना है। यहां आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। यह अनुमान 3.30 बजे से 7.30 बजे तक के लिए जारी किया गया है।
वही आज बस्तर संभाग के कई हिस्सों में बारिश हुई है। साथ ही कांकेर में अंधड़ चला था। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि राज्य के उत्तर में पूर्वी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का संगम स्थल मध्य छत्तीसगढ़ बना हुआ है। इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर आज भी हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वही मौसम विज्ञानियों ने बताया कि ताजा बदलाव से प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं दिख रही है। उत्तर छग में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होने की सम्भावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS