मौसम ने ली करवट : तापमान में आई गिरावट, बारिश-अंधड़ का अलर्ट जारी...

मौसम ने ली करवट : तापमान में आई गिरावट, बारिश-अंधड़ का अलर्ट जारी...
X
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार की देर रात जमकर बारिश हुई है। बारिश के चलते रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से ही बीते कुछ दिनों से शाम और रात के समय अंधड़ के साथ हल्की बारिश हो रही है। इसके प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश का तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे तक गिरा है। प्रदेश के एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है। कई जगहों में हल्की बारिश होने और गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार की देर रात जमकर बारिश हुई है। बारिश के चलते रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 37.5 डिग्री तापमान मुंगेली में दर्ज किया गया। रायपुर में 34.4 डिग्री, बिलासपुर में 36.4, पेंड्रारोड में 33.4, अंबिकापुर में 34.4 डिग्री, जगदलपुर में 33.2, दुर्ग में 34.8, राजनांदगांव में 34.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बादल छाने और बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


Tags

Next Story