Weather update: हवा की दिशा बदलने के साथ ही बढ़ेगी ठंड, 10 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ से विदा होगा मानसून

रायपुर। देश के कई हिस्सों से मानसून (monsoon) लौट चुका है। छत्तीसगढ़ से मानसून लगभग 10 अक्टूबर तक विदा हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के आस-पास अभी कोई मानसूनी सिस्टम नहीं है। आने वाले 48 घंटों में भी मौसम में बदलाव के आसार नहीं है।
मानसून (monsoon) की विदाई के साथ ही हवा की दिशा भी बदलेगी और उत्तर पूर्वी हवा की प्रवेश के साथ ठंड दस्तक देगी। पिछले दो दिनों से रात का पारा स्थिर होने के कारण गर्मी और उमस बेचैन कर रही है। हालांकि, बारिश नहीं होने से मानसून की विदाई बिना किसी रुकावट के ही हो जाएगी।
उत्तरी हवा के प्रवेश के साथ बढ़ेगी ठंड
मानूसन (monsoon) की विदाई के साथ ही अगले तीन दिनों में हवा का रूख बदल सकता है। उत्तरी-पूर्वी हवा चलने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल हैं। उत्तरी हवा के प्रवेश के साथ रात का पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।
अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम
शनिवार को पारा 34 डिग्री के पार था। रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इस दौरान पारा 35 डिग्री या उसके आस-पास पहुंचेगा। राजधानी रायपुर (Raipur) में आसमान साफ रहने के आसार हैं। आने वाले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा।
• प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं।
• इस दौरान दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी।
• रायपुर समेत ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।
न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS