शादी का जश्न मातम में बदला : शादी समारोह में शामिल होने गए दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत

उमेश यादव - कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिश्तेदारी के यहां शादी में शामिल होने गए दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद शादी समारोह में मातम पसर गया।दोनो के पिता संतोष पटेल है। दोनों बच्चे अपने माता पिता के साथ ग्राम देवमाल में शादी कार्यक्रम का आयोजन में आये हुए थे।दोनों बच्चे शादी समारोह में परिजनों के व्यस्त होने पर गुरुवार सुबह अकेले ही नदी में नहाने चले गए थे और वहां डूब गए। जब बच्चों के बड़े पिता सनत पटेल सुबह नदी में नहाने पहुंचे तब उनकी कपड़े किनारे पड़ी देखकर उन्हें हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। घटना उरगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार,मृतक बच्चों का नाम 6 वर्षीय ज्योत्सना पटेल और 3 वर्षीय रेयांश है। दोनो के पिता संतोष पटेल है। दोनों बच्चे अपने माता पिता के साथ ग्राम देवमाल में शादी कार्यक्रम का आयोजन में आये हुए थे।दोनों बच्चे शादी समारोह में परिजनों के व्यस्त होने पर गुरुवार सुबह अकेले ही नदी में नहाने चले गए थे और वहां डूब गए। जब बच्चों के बड़े पिता सनत पटेल सुबह नदी में नहाने पहुंचे तब उनकी कपड़े किनारे पड़ी देखकर उन्हें हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। खोजबीन के दौरान दोनों मासूम बच्चों की लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों मासूमों के शव को नदी से बाहर निकला गया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS