घूमने निकला, फिर नहीं लौटा घर : बुजुर्ग का शव पहाड़ पर पेड़ से लटकता मिला, परिजन हैरान

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक बुजुर्ग ने पहाड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव वहां एक पेड़ पर लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि वह सोमवार को घर से घूमने निकला था। मगर वह घर लौटा ही नहीं। अगले दिन उसकी मौत की खबर सामने आई है। यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
पहाड़ में पेड़ में लटका मिला बुजुर्ग का शव
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 65 वर्षीय बोटोंग डहरिया ग्राम कटनई के निवासी थे, जो सोमवार की दोपहर को खाना खाने के बाद घूमने निकले थे। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी। इसके बाद शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। जब शाम तक भी वे घर नहीं लौटे तब उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। रात तक परिजन आस-पास में ही उसकी खोजबीन करते रहे। लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद परिजनों पुलिस को शिकायत करते उससे पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई।
दरसअल, परिजनों ने फैसला किया था कि वे अगले मंगलवार को पुलिस से इस बात की शिकायत करेंगे। आस-पास और पता लगाएंगे। इस बीच मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग पहरी पहाड़ पर लकड़ी काटने गए थे। तभी उन्होंने बोटोंग का शव देखा था। गांव के लोगों ने ही पुलिस को और उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी थी।सूचना मिलने पर परिजनों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था मृतक
बता दें कि, परिजनों ने बताया कि वह सोमवार दोपहर से घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। मगर उसने ऐसा क्यों किया इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है। उनका कहना है कि वह कल तक तो बिल्कुल ठीक था। लेकिन अचानक से उसने ऐसा क्यों किया, हम भी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS