जब साथ-साथ पहुंचे भैयालाल राजवाड़े और अम्बिका सिंहदेव : दोनों प्रतिद्वंदियों को एक साथ देख खुश हुए सीएम, अपने फोन से खींची दोनों की तस्वीर

कोरिया। देश के नेताओं के लिए अब आम जन मानस में एक बात घर कर गई है कि, राजनितिज्ञ स्वार्थी होते हैं। स्वार्थ की राजनीति मीडिया और आम जन की बोलचाल में मानो कामन वाक्य बन गया है। ऐसे दौर में यदि क्षेत्र की समस्या को राज्य के मुख्यमंत्री के सामने रखने के लिए पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जीतने और हारने वाले दोनो नेता शामिल हों तो क्षेत्र में विकास के प्रति उनकी ललक और अच्छी सोच स्पष्ट समझ में आ जाती है। ऐसा ही मन को सुकून देने वाला वाकया सामने आया जब सीएम भूपेश बघेल से मिलने कोरिया का प्रतिनिधिमंडल सीएम हाउस पहुंचा। उनसे क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विधायक अम्बिका सिंहदेव के साथ पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता भैयालाल राजवाड़े भी साथ थे। उल्लेखनीय है कि भैयालाल राजवाड़े को इस बार अम्बिका सिंहदेव के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। और दोनों प्रतिद्वंदियों को एक साथ देखकर मुख्यमंत्री बघेल भी बिना तारीफ किए नहीं रह सके। सीएम ने दोनो की तारीफ न सिर्फ उनके सामने की बल्कि खुद अपने फोन से दोनों नेताओं की तस्वीर भी खींची। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता के हितों के लिए एक साथ खड़ा होना बड़ी बात है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS