पोटकपल्ली के जंगलों में कोबरा जवानों से हुआ सामना तो भाग खड़े हुए नक्सली

X
By - Ck Shukla |15 April 2022 12:03 PM IST
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। हालांकि मुठभेड़ में किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है।
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। हालांकि मुठभेड़ में किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कोबरा बटालियन 208 के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान किस्टाराम के पोटकपल्ली इलाके में कोबरा और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। जवानों की जवाबी कार्रवाई को देख नक्सली मौके पर भाग निकले। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS