मेल-मुलाकात, फोन पर बात, इजहार-इकरार के बाद सिंदूर से सजाई मांग : चार साल बाद गर्भवती हुई तब खुला राज....

मेल-मुलाकात, फोन पर बात, इजहार-इकरार के बाद सिंदूर से सजाई मांग : चार साल बाद गर्भवती हुई तब खुला राज....
X
कुछ दिनों तक फोन पर मीठी-मीठी बातों का सिलसिला चला, फिर युवक ने युवती की मांग पर सिंदूर भरकर पत्नी मान लिया। एक मकान लेकर दोनो साथ रहने लगे। समय पंख लगाकर उड़ चला, चार साल कैसे बीते दोनो को पता ही नहीं चला। मामले में पेंच तब फंसा जब युवती गर्भवती हो गई। फिर क्या हुआ, पढ़िए...

भिलाई। दुर्ग में एक शादीशुदा युवक ने एक अविवाहित युवती से जान-पहचान बढ़ाई। कुछ दिनों तक फोन पर मीठी-मीठी बातों का सिलसिला चला, फिर युवक ने युवती की मांग पर सिंदूर भरकर पत्नी मान लिया। एक मकान लेकर दोनो साथ रहने लगे। समय पंख लगाकर उड़ चला, चार साल कैसे बीते दोनो को पता ही नहीं चला। मामले में पेंच तब फंसा जब युवती गर्भवती हो गई। अब उसने सामाजिक रीति-रिवाज से बाकायदा शादी करने की बात कही। युवती के इस प्रस्ताव पर युवक ने जो कुछ कहा, उसे सुनकर युवती की सारी खुशियां हवा हो गईं। उसके पैरों तकले जमीन खिसक गई। लड़के ने शादी करने से मना कर दिया। लड़के ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है।

पुलिस के मुताबिक लड़का और लड़की जामुल क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। 30 साल की लड़की ने शिकायत में कहा है कि उसके पिता नहीं है। वह अपने भाई और मां के साथ रहती थी। आरोपी 35 साल का संजय ठाकुर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाता है। 8 साल पहले दोनों की पहचान हुई। दोनों फोन पर बातें करने लगे और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। जब लड़की प्रेग्नेंट हुई तो उसने युवक से शादी की बात कही, कि तुमने ऐसे ही मांग में सिंदूर भर दिया है। अब मैं प्रेग्नेंट हूं तो सामाजिक रीति रिवाज से शादी कर लेते हैं। इस पर आरोपी ने खुद के शादीशुदा होने की जानकारी उसे दी। इधर लड़की के घर वालों को यह लगता रहा कि दोनों ने शादी कर ली है। लड़की भी परिजनों की बात मानकर आने को तैयार नहीं थी। इसलिए उन्होंने भी लड़की को उसके साथ छोड़ दिया। 4 साल पहले संजय ने लड़की को बुलाया और उसकी मांग भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करने की बात कही। इसके बाद दोनों चार सालों तक एक मकान में रहे।

युवक के परिजनों ने भी ठुकराया

जिसे वह अपना पति माने बैठी थी उससे धोखा खाने के बाद लड़की उसके माता-पिता के पास पहुंची और उसे अपनाने की गुहार लगाई। संजय के माता-पिता ने भी लड़की की एक न सुनी और उसे घर से भगा दिया। इसके बाद लड़की ने जामुल थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी भाग निकला है।

Tags

Next Story