जब कलेक्टर बने मास्टर : छात्र की अंग्रेजी और छात्रा के गणितीय ज्ञान पर बजवाईं तालियां

कोरिया। जिले में दौरे पर निकले कोरिया कलेक्टर कुलदीप शर्मा अचानक खड़गवां के एकलव्य विद्यालय में पहुंच गए। वहां कलेक्टर ने थोड़ी देर तक शिक्षक की भूमिका निभाई। कोरिया कलेक्टर कुलदीप शर्मा बुधवार को खड़गवां के एकलव्य विद्यालय में शिक्षक के तौर पर नजर आए। कलेक्टर ने स्कूल में बच्चों की क्लास ली, सवाल हल किए और छात्रों को पाठ पढ़ाया। इतना ही नहीं कलेक्टर ने इस दौरान छात्रों की हौसला अफजाई भी की। सातवीं कक्षा के छात्र अजय और छात्रा दिशा से कलेक्टर शर्मा काफी प्रभावित भी हुए। छात्र अजय ने जहां धाराप्रवाह अंग्रेजी पढ़ी तो वहीं दिशा ने गणित का सवाल सुलझाया। इन मेधावी विद्यार्थियों के लिए कलेक्टर ने छात्रों से ताली भी बजवाई। देखिये वीडियो :
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS