जब भरोसा ही नहीं तो कैसा सम्मेलन : चंद्राकर बोले- सरकार सभी क्षेत्रों में भरोसा खो चुकी है...नेता प्रतिपक्ष ने गोठान को भ्रष्टाचार का नया फार्मूला बताया

जब भरोसा ही नहीं तो कैसा सम्मेलन : चंद्राकर बोले- सरकार सभी क्षेत्रों में भरोसा खो चुकी है...नेता प्रतिपक्ष ने गोठान को भ्रष्टाचार का नया फार्मूला बताया
X
भरोसे का सम्मेलन पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा है कि, सरकार सभी क्षेत्रों में भरोसा खो चुकी है। सरकारी खजाना तो कांग्रेस का खजाना हो गया है। और उन्होंने क्या कहा... पढ़िए...

रायपुर। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ सरकार 21 मई को 'भरोसे का सम्मेलन' का आयोजन करने वाली है। इस सम्मेलन में भूमिहीन कृषि श्रमिकों को करोड़ों की सौगातें दी जाएंगी। इसके अलावा सीएम बघेल यह राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में डालने वाले हैं। अब उसी भरोसे का सम्मेलन पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा है कि, सरकार सभी क्षेत्रों में भरोसा खो चुकी है। सरकारी खजाना तो कांग्रेस का खजाना हो गया है। फिर कैसे सीधे हितग्राहियों के खाते में डालने की बात कर रही है प्रदेश सरकार।

फ्लेगशिप योजनाओं के लिए बजट नहीं

जाबो गौठान खोलबो पोल अभियान पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, फ्लैगशिप योजना के लिए एक रुपए का बजट नहीं है। इसके बावजूद सरकार के पास इतना बजट कहां से आ रहा है, सरकार को बताना चाहिए कि पैसा कहां से आया। दस हजार गौठान बना लिए गए हैं। लेकिन किसी को नहीं पता कि, गौठान में लगाया जा रहा कोन सा फंड कहां जा रहा है।

भाजपा कांग्रेस की टिप्पणी की मोहताज नहीं है - पूर्व मंत्री

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही है। भाजपा हो या कांग्रेस सभी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, बीजेपी कांग्रेस की टिप्पणी की मोहताज नहीं है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। बीजेपी का कोई न कोई कार्यक्रम चलता रहता है और जनता तक हम पहुंचते रहेंगे।

बिहार के चारा घोटाले की तरह यहां गोठान घोटाला : चंदेल

जांजगीर चाम्पा के विधायक और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने नैला गोठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के जाबो गोठान खोलबो पोल अभियान की जिले में शुरुआत भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ गोठान की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने गोठान को भ्रष्टाचार का एक नया फार्मूला बताया है। बिहार में चारा घोटाला की तरह छत्तीसगढ़ में गोठान घोटाला हो रहा है।


Tags

Next Story