दूसरों की समस्या सुनते वक्त खुद मुसीबत में घिरे पालिकाध्यक्ष : भरभरा कर गिरी पीओपी सिलिंग, बाल-बाल बचे- 4 महीने पहले ही बना था चेंबर

दूसरों की समस्या सुनते वक्त खुद मुसीबत में घिरे पालिकाध्यक्ष : भरभरा कर गिरी पीओपी सिलिंग, बाल-बाल बचे- 4 महीने पहले ही बना था चेंबर
X
पालिका अध्यक्ष अपने चेंबर में बैठकर लोगों से समस्या सुन रहे थे। इस दौरान अचानक 4 महीने पहले ही बने पालिका अध्यक्ष के कक्ष की पीओपी सिलिंग भरभराकर गिर गई। फिर क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की नगर पालिका परिषद जामुल में भ्रष्टाचार की पोल खुल गई। पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर अपने चेंबर में बैठकर लोगों से समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान अचानक 4 महीने पहले ही बने पालिका अध्यक्ष के कक्ष की पीओपी सिलिंग भरभराकर गिर गई। पीओपी सिलिंग गिरने से पालिका अध्यक्ष बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद श्री ठाकुर ने इस निर्माण की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि वो संभल नहीं पाते तो पूरा का पूरा पीओपी उनके सिर पर गिरता।

4 महीने पहले ही लाखों की लागत से बना था चेंबर

उल्लेखनीय है कि सीएमओ की देखरेख में आचार संहिता के दौरान जामुल नगर पालिका अध्यक्ष का कक्ष 4 महीने पहले ही लाखों रुपए की लागत से नया बना था। इसके बाद अध्यक्ष पद की शपथ लेते ही ईश्वर सिंह ठाकुर ने नए कक्ष की पूजा करवाई थी और उसके बाद वहां बैठे रह थे।

हादसे के समय चेंबर में ही बैठ थे पालिकाध्यक्ष

पालिका अध्यक्ष ठाकुर ने बताया कि जिस समय दुर्घटना घटी वह उसी कक्ष में बैठे हुए थे। अचानक पीओपी सीलिंग उनके सिर पर गिर गया। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। क्षेत्र की जनता और भगवान के आशीर्वाद से बच गया। इस कक्ष का निर्माण पालिका प्रशासन की ओर से हाल ही में किया गया था। इसकी जांच कराई जाएगी।

जामुल मंडल अध्यक्ष ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

वहीं भाजपा के जामुल मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने इस निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की देखरेख में यह निर्माण कार्य हुआ है और जिस ठेकेदार ने निर्माण किया है, उन्होंने सही कार्य नहीं किया है। इसकी जांच होनी चाहिए और संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पालिका प्रशासन से जिम्मेदार अधिकारी पर तत्काल कार्रवाई कर जांच दल गठित करने की मांग की है।



Tags

Next Story