किसका बूथ सबसे मजबूत! : पीएम कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद...कांग्रेस 'बूथ चलो अभियान' की करेगी शुरुआत...

किसका बूथ सबसे मजबूत! : पीएम कार्यकर्ताओं  से करेंगे संवाद...कांग्रेस बूथ चलो अभियान की करेगी शुरुआत...
X
'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान के तहत पीएम नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे...'बूथ चलो अभियान' के तहत कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों की शुरुआत कर दी है।...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान के तहत पीएम नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और आगे की रणनीति के बारे में चर्चा भी करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाला है। जहां पर देशभर के 3 हजार कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी सीधा संवाद करेंगे। इसलिए छत्तीसगढ़ से भी 100 कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

कांग्रेस का 'बूथ चलो अभियान'

आपको बता दें, 'बूथ चलो अभियान' के तहत कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस सरकार आज से बस्तर संभाग में बूथ चलो अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के जरिए जनता से सीधा संवाद करने की कोशिश की जाएगी। वहीं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को किया मजबूत करने का कार्य भी राज्य सरकार करने वाली है।

Tags

Next Story