10 साल बाद पकड़ा गया पत्नी का हत्यारा : हत्या के बाद लंबे समय तक रहा फरार, अब घर लौटते ही चढ़ा पुलिस के हत्थे

प्रेम सोमवंशी-कोटा. छत्तीसगण के कोटा में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था। दस साल बाद अब पुलिस ने उसे पकड़ लिया। यह पूरा मामला कोटा के कोनकोना थाना बाँगो का है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोनकोना निवासी गोविंद सिंह ऊर्फ नान्हू ऊर्फ चमरा कंवर उम्र 46 वर्ष ने 30 जून 2013 को अपने ससुराल में पत्नी कुंवर बाई से परिवारिक विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. फिर 06 फरवरी 2014 को न्यायालय ने आरोपी का स्थायी वारंट जारी किया। यह वारंट पिछले दस वर्षों से लंबित था।
दस साल बाद आरोपी गिरफ्तार
जब दस साल बाद फरार आरोपी के घर पर होने की सूचना मिली तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS