क्या विरासत की सियासत में होगा नए 'सूरज' का उदय...

क्या विरासत की सियासत में होगा नए सूरज का उदय...
X
कोरिया जिल के दौरे में सूरज महंत की सक्रियता देखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने बयान भी दे दिया कि अभी साथ में घूम रहा है। सूरज अभी सीख रहा है, आगे जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करेगा। पढ़िए रविकांत सिंह राजपूत का ये सियासी विश्लेषण...

कोरिया। छत्तीसगढ़ में विरासत की सियासत में अब नए सूरज का उदय हो रहा है। प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता चरणदास महंत उनकी सांसद पत्नी ज्योत्सना महंत के बाद अब बेटे सूरज महंत राजनीति में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। कोरिया जिल के दौरे में सूरज महंत की सक्रियता देखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने बयान भी दे दिया कि अभी साथ में घूम रहा है। सूरज अभी सीख रहा है, आगे जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करेगा। वहीं मां सांसद ज्योत्सना महंत ने भी कह दिया कि जनता और हमारी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तय करेंगी किसको टिकट मिले। उसके बाद तय करेंगे कि सूरज को विधानसभा चुनाव लड़वाएं या लोकसभा। राजनेता दम्पति के इस बयान के बाद आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में सूरज की प्रत्यक्ष राजनीति में एंट्री होना तय दिख रही है। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी राज्यसभा में जाने की इच्छा जता चुके हैं। महंत परिवार अभी विधानसभा और लोकसभा दोनों में प्रतिनिधित्व कर रहा है। ऐसे में अगर महंत को कांग्रेस पार्टी राज्यसभा के जरिये संसद में भेजने का निर्णय लेती है तो 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सूरज महंत कांग्रेस से सक्ती का चेहरा बनें तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।

लोकसभा चुनाव से सक्रिय हैं सूरज महंत

यूं तो सूरज महंत पिछले लोकसभा चुनाव के समय से राजनीति में सक्रिय हैं। 2019 में माँ ज्योत्सना महंत के लोकसभा चुनाव के दौरान सूरज पूरे कोरबा लोकसभा में सक्रिय दिखे थे। पिता के विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद में होने के कारण सूरज ही मां ज्योत्सना के साथ राजनैतिक कार्यक्रमों व प्रचार रैलियों में देखे गए। इसके बाद से सूरज अब पिता चरणदास महंत के विधानसभा क्षेत्र सक्ती और माँ के कोरबा लोकसभा क्षेत्र में हर दौरे में देखे जा सकते हैं। जहां वो लोगों से मिलते हैं और कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमो में हिस्सा लेते हैं।

प्रदेश में अभी ये नेता संभाल रहे हैं विरासत की सियासत

अमित जोगी (पूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के बेटे)

अभिषेक सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के बेटे)

अरुण वोरा (वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व मोतीलाल वोरा के बेटे)

अमितेष शुक्ला (मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्यामाचरण शुक्ल के बेटे)

केदार कश्यप (पूर्व बस्तर सांसद स्व बलीराम कश्यप के बेटे)

हरीश लखमा (मंत्री कवासी लखमा के बेटे)

अम्बिका सिंहदेव (पूर्व वित्तमंत्री स्व रामचंद्र सिंहदेव की भतीजी)

उमेश पटेल (कांग्रेस नेता स्व नंदकुमार पटेल के बेटे)

देवती कर्मा (स्व महेंद्र कर्मा की पत्नी)





Tags

Next Story