CG Politics : लोरमी में बगावत की बयार, बागी बिगाड़ेंगे साव और साहू का समीकरण

राहुल यादव- लोरमी। मुंगेली जिले की लोरमी विधानसभा सीट काफी हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है। नक्सल प्रभावित जिलों में मुंगेली को शामिल करने के बाद पहली बार यहां विधानसभा चुनाव(assembly elections) का कुछ ही दिनों बाद मतदान होना है। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं साथ ही मुंगेली पुलिस के द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
लोरमी विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी बिलासपुर लोकसभा के सांसद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव हैं(BJP state president Arun Sao)। कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू को मैदान में उतारा है। मनीष त्रिपाठी जेसीसीजे से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दरअसल लोरमी विधानसभा में वनांचल क्षेत्र के वनग्रामों में धर्मजीत सिंह जो लोरमी से लगातार विधायक रहे हैं और वर्तमान में तखतपुर क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए हैं, उनकी पिछले कई चुनावों में देखा गया है। जिसका अब फायदा बीजेपी के प्रत्याशी अरुण साव को मिलेगा।
इस बार होगा त्रिकोणीय मुकाबला
कांग्रेस पार्टी के टिकट फाइनल होने के बाद राष्ट्रीय पार्टी के जिलाध्यक्ष ने चुनाव लड़ने के लिए नई रणनीति तैयार कर ली है। जिसकी बैठक आज मंगलम भवन में हुई। कार्यकर्ताओं से उस बैठक में आने के लिए और आगे की रणनीति तय करने के लिए यह बैठक रखी गई थी। लोरमी में अभी तक मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के आमने-सामने था। इस बगावती तेवर के चलते अब चुनाव मैदान पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।
निर्दलीय चुनाव लड़ने से बिगड़ सकता है समीकरण....
जिन प्रत्याशियों को भाजपा और कांग्रेस ने मैदान में उतारा है, प्रत्याशियों को स्थानीय वोटर बाहरी बता रहे हैं और स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा में काफी समय से तैयारी कर रही शीलू साहू और कांग्रेस से पिछले कई सालों से लोरमी क्षेत्र में सागर सिंह बैस जो अपनी भूमिका मजबूत करते हुए आ रहे हैं। ऐसे समय में उन्हें चाय से मक्खी की तरह निकाल दिया गया है तो अब यह दोनों स्थानीय नेता अब दोनों ही पार्टियों से दल बदलते और निर्दलीय चुनाव लड़कर बाहरी प्रत्याशी को हराने के लिए लामबंद होते दिखाई रहे हैं। वर्तमान में लोरमी विधानसभा(Lormi Assembly) में सियासत पूरे चरम पर दिखाई देती नजर आ रही है।
बिगड़ता दिख रहा है कांग्रेस का समीकरण
टिकट वितरण होने के बाद कांग्रेस पार्टी में फूट खुलकर दिखाई देने लगी है। कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू(Congress candidate Thaneshwar Sahu) के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेसियों ने रैली निकालकर उनका जगह-जगह स्वागत किया और पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुए नजर आए। दूसरी तरफ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस नगर क्षेत्र के दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने अपने समर्थकों से राय लेते हुए नजर आए। ऐसे में कांग्रेस का समीकरण लोरमी विधानसभा में बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि यह स्थिति आने वाले वक्त में ही स्पष्ट होगा कि टिकट नहीं मिलने से नाराज जिलाध्यक्ष किस पार्टी से या निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान पर नजर आएंगे और चुनाव में इस बात का कितना असर होता है।
सागर सिंह ने कहा-जल्दी ही दूंगा इस्तीफा
बातचीत के दौरान जिलाध्यक्ष सागर सिंह ने जल्द ही कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता समेत पद से विधिवत इस्तीफा देते हुए निर्णय लेकर चुनाव लड़ने की बात कही। सागर सिंह ने कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं पर खुलेआम आरोप लगाते हुए कहा कि, लोरमी विधानसभा के लिए जिस प्रत्याशी का नाम ही नहीं भेजा गया है, उस प्रत्याशी को किस आधार पर पार्टी ने अपना कैंडिडेट घोषित किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS