हंगामे की भेंट चढ़ा शीत सत्र : मुफ्त राशन पर हंगामे के बीच कार्यवाही समय पूर्व अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, नेताम चुने गए उपाध्यक्ष

स्वप्निल गौरखेड़े-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीत सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। बुधवार को पीएम मुफ्त राशन योजना पर खड़े हुए बवाल के बीच कांग्रेस विधायक संतराम नेताम निर्विरोध रूप से उपाध्यक्ष चुन लिए गए। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
इससे पहले विधानसभा में भाजपा विधायकों ने मुफ्त राशन योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर जमकर हंगामा किया। जिसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। लेकिन जैसे ही कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, सदन में एक बार फिर भाजपाई विधायक हंगामा करने लगे। विपक्ष के विधायक वेल में घुसकर नारेबाज़ी करने लगे। विपक्षी विधायक ग़रीबों का चावल खाना बंद करो... का नारा लगा रहे थे। जिसके बाद विपक्ष के विधायक वेल में ही धरने पर बैठ गए। इस बीच सत्ता पक्ष के विधायक भी नारेबाज़ी करते रहे। इसी बीच विपक्ष के विधायकों ने नियमावली फाड़कर आसंदी की ओर उड़ाई। जिसके बाद विपक्ष के विधायक नारेबाज़ी करते हुए सदन से बाहर निकल गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS