DSP के थप्पड़ मारने पर महिला ने की ख़ुदकुशी, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

भिलाई। एक महिला ने शुक्रवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि महिला डीएसपी ने मृतका को उसकी बेटी के सामने अपने पति के साथ संबंधों का आरोप लगाते हुए जलील कर थप्पड़ मारा था। इस घटना से आहत होकर महिला ने ख़ुदकुशी कर ली। महिला के परिजनों ने भिलाई-3 थाने का घेराव कर दिया है और थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों की मांग है कि महिला डीएसपी अनामिका जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाये और मामले की जांच की जाये।
इस मामले में मृतका के परिजनों का आरोप है कि डीएसपी द्वारा थप्पड़ मारने व धमकाने की वजह से मृतका ने आत्महत्या की है। आज सुबह मृतका महिला ने आदर्श नगर अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इसके बाद मृतका के पति ने अमलेश्वर स्थित सीएएफ की तीसरी बटालियन की महिला डीएसपी को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
इस मामले में दुर्ग एएसपी रोहित झा ने बताया कि भिलाई तीन थाना क्षेत्र के वार्ड 23 आदर्श नगर चरोदा निवासी के. सुखविंदर ने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में विवेचना की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मृतका के अवैध सम्बन्ध होने के कारण अनबन होने की सूचना मिल रही है। जांच में जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक मृतका का पति रायपुर स्थित निजी कंपनी में कायर्रत है। मृतका के पति केवी अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात को डीएसपी अनामिका जैन अपनी सहेली के साथ घर पर आई हुई थी। इस दौरान अनामिका जैन ने अपने पति के साथ मेरी पत्नी के. सुखविंदर का अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर धमकी देने आई हुई थी। उसने सुखविंदर को परिवार के सामने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद ट्यूशन गई बेटी को बुलाने की जिद करती रही। लेकिन पति अरुण इस बात को लेकर बेटी को ना बताने की गुजारिश करता रहा। मगर डीएसपी ने किसी की बात नहीं मानी और मृतका की बेटी को इस पूरे मामले की जानकारी दी। मृतका के पति अरुण का आरोप है कि उसकी पत्नी के आत्महत्या मामले में डीएसपी अनामिका जैन के दबाव के कारण ही आत्महत्या किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS