नौकरी जाने के बाद पैसों के लिए पत्नी को प्रताड़ित करता था पति, लगाई फांसी

नौकरी जाने के बाद पैसों के लिए पत्नी को प्रताड़ित करता था पति, लगाई फांसी
X
छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाने की पुलिस ने एक नव ब्याहता के खुदकुशी करने के मामले में उसके पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने का मामला दर्ज किया है। नव ब्याहता की खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया है।

छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाने की पुलिस ने एक नव ब्याहता के खुदकुशी करने के मामले में उसके पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने का मामला दर्ज किया है। नव ब्याहता की खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया है। महिला की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। महिला के पति पर आरोप है कि वह अपनी पत्नी पर दहेज लाने दबाव बनाता था। विरोध करने पर वह शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

पुलिस के मुताबिक वृंदावन कालोनी निवासी रवि सोनी के खिलाफ पुलिस ने प्रियंका सोनी के खुदकुशी करने के मामले में गैर इरादनत हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रियंका के पिता कोरिया मनेंद्रगढ़ निवासी सुशील सोनी ने पुलिस को बताया है कि उसकी बेटी की शादी रवि के साथ सामाजिक रीति रिवाज से वर्ष 2018 में हुई थी।

रवि किसी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद वह बेरोजगार हो गया। इसके बाद से वह उसकी बेटी जो डाकघर में नौकरी करती थी। उस पर नौकरी छोड़ने दबाव बनाता था। साथ ही वह शराब पीने का आदी हो गया। शराब के नशे में रवि अपनी पत्नी पर अपने मायके से पैसे लाने के साथ अन्य भौतिक उपयोग का सामान लाने दबाव बनाता था। पत्नी के मना करने पर उसका पति उसके साथ शराब के नशे में मारपीट करता था। इस बात से परेशान होकर प्रियंका ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Tags

Next Story