महिला पार्षद ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या का कनेक्शन खोज रही कांकेर पुलिस

कांकेर। भानुप्रतापपुर नगर पंचायत की एक महिला पार्षद हेमलता नाग के आत्महत्या किए जाने की खबर है। कांग्रेस की महिला पार्षद ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। महिला पार्षद ने आत्महत्या क्यों की, इस पर पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर की महिला पार्षद हेमलता नाग की खुदकुशी की खबर जैसे ही फैली है, राजनीतिक गलियारों में कई तरह चर्चाएं हो रही हैं। भानुप्रतापपुर में भी इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर महिला पार्षद ने आत्महत्या क्यों की। इधर पुलिस ने जांच तो शुरू कर दी है, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS