करंट की चपेट में आने से महिला की मौत : पोछा लगाने के दौरान हुआ हादसा...4 महीने पहले हुई थी शादी...

राजीव लोचन साहू - सक्ती । छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हरदीडीह गांव में एक नवविवाहिता महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, महिला की शादी 4 महीने पहले हुई थी। वह घर पर अकेली थी। रोज की तरह महिला घर में पोछा लगा रही थी। पोछा लगाने के दौरान वह कूलर के करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम राधा भारद्वाज है। वह हरदीडीह गांव की निवासी थी। बताया जा रहा है कि, महिला की शादी 4 महीने पहले हुई थी। वह घर पर अकेली थी। रोज की तरह महिला घर में पोछा लगा रही थी। पोछा लगाने के दौरान वह कूलर के करंट की चपेट में आ गई। महिला की आवाज सुनकर पड़ोस में रह रही महिला आई तो देखा कि, महिला जमीन पर गिरी हुई है। इसके बाद इसकी जानकारी उनके परिवार वालों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही महिला के परिवार वालों और पुलिस मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पातल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS