धान कुटाई मशीन की चपेट में आई महिला, सिर हुआ धड़ से अलग

X
By - Shreya Gupta |27 Jan 2022 8:09 PM IST
धान की कुटाई कर रही एक महिला की मौत हो गई है। महिला की उम्र 50 साल बताई जा रही है। वह मशीन से धान की कुटाई कर रही थी, उसी दौरान महिला की साड़ी मशीन में फंस गई और वह मशीन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर-
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के डूमरखी गांव में धान की कुटाई कर रही एक एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वह कुटाई मशीन की चपेट में आ गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, धान की कुटाई कर रही एक महिला की मौत हो गई है। महिला की उम्र 50 साल बताई जा रही है। वह मशीन से धान की कुटाई कर रही थी, उसी दौरान महिला की साड़ी मशीन में फंस गई और वह मशीन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। मशीन की चपेट में आने से महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। सिर और धड़ अलग-अलग हो गये। ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के डूमरखी गांव का है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS