महिला कराटे कोच से छेड़छाड़, मुख्य प्रशिक्षक घर से गिरफ्तार

बिलासपुर। महिला कराते खिलाड़ी व कोच से छेड़खानी करने वाले ट्रेनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर क्षेत्र का है, पुलिस ने आरोपी अशोक वर्मा को उसके घर कोटा से पकड़ा है।
आरोप है कि बीते 7 जून 2021 को रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सीस निवासी 21 वर्षीय महिला कराटे खिलाड़ी व कोच से मुख्य प्रशिक्षक ने छेड़छाड़ की थी। आरोपी अशोक वर्मा ने घर में छेड़छाड़ की थी। इस मामले में महिला की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में धारा 354, 294, 506 भादवि का मामला दर्ज किया गया था।
मामले में रिपोर्ट होने के बाद आरोपी अशोक वर्मा फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर पुलिस ने आरोपी को कोटा स्थित मकान में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अशोक वर्मा को कोटा घर से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS