राजधानी में महिला की हत्या : घर पर दीवान के भीतर मिली लाश, उसी दीवान के ऊपर सो रहा था पति

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला की हत्या कर दी गई है। महिला की लाश घर के दीवान में मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका का नाम बबिता साहू बताया जा रहा है। इस वारदात में चौंकाने वाली बात यह है कि जिस पलंग के अंदर लाश मिली है, उस पलंग के ऊपर पति 2 दिन तक सोता रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जुट गई है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
दो दिन पहले की गई हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी के लालपुर में महिला की हत्या हुई है। महिला की लाश घर के दीवान पलंग के अंदर मिली है। हत्या दो दिन पहले की गई है। पति उसी दिवान के ऊपर दो दिनों से सो रहा था। बदबू आने पर पति ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस को मृतका के पति कीर्तन साहू पर शक है।
पुलिस को पति पर शक
पुलिस ने बताया कि, शुक्रवार शाम को पति ने इसकी रिपोर्ट की है। फिलहाल पति पर शक है, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस वारदात में चौंकाने वाले खुलासा होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, जल्द मामले का खुलासा होगा कि आखिर कातिल कौन है और क्यों खूनी वारदात को अंजाम दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS