22 जवानों का लहू पीने वाली महिला नक्सली पकड़ी गई : टेकलगुड़ा मुठभेड़ में पुलिस पार्टी पर फायरिंग में शामिल मोस्ट वांटेड माडकम उंगी को NIA ने किया गिरफ्तार

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से NIA की टीम ने एक महिला नक्सली को पकड़ा है। पकड़ी गई महिला नक्सली दो साल से NIA की वांटेड लिस्ट में शामिल थी। उसकी तलाश की जा रही थी, आखिरकार इसे बीजापुर जिले से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद NIA की विशेष अदालत में पेश करने के बाद महिला नक्सली से टीम पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि, मामला साल 2021 का है। तब बीजापुर जिले के ही थाना तर्रेम इलाके के टेकलगुड़ियम गांव से लगे जंगलों में पुलिस की टीम पर हमला हुआ था। पहले से ही जंगल में छुपे नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। हमलावरों में मड़काम उनगी उर्फ कमला भी शामिल थी।

NIA को मिली थी तगड़ी टिप
वांटेड महिला नक्सली के बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में छुपे होने की टिप रविवार को NIA को मिली। टीम ने छापा मारकर इसे पकड़ा। पकड़ी गई महिला माओवादी के खिलाफ थाना तर्रेम में भी केस दर्ज है। फिलहाल मामले में महिला नक्सली से और भी जानकारी NIA जुटा रही है।
हमले में शामिल थे सैकड़ों नक्सली
बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ा में 3 अप्रैल 2021 को हुई इस मुठभेड़ में करीब 350 से 400 नक्सली शामिल थे। इनमें माओवादियों के बड़े कैडर्स के लीडर भी मौजूद बताए जा रहे थे। जवानों पर भारी मात्रा में BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागा गया था। साथ ही DRG, CRPF, कोबरा बटालियन के जवानों से हथियार भी लूट कर ले गए थे। कोबरा के एक जवान राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण किया था। जवान के पास से भी हथियार लूट लिए थे।करीब डेढ़ साल पहले हुई इस मुठभेड़ में 22 जवानों की शहादत और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। नक्सलियों ने अपने TCOC के दौरान वारदात को अंजाम दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS