धर्म परिवर्तन पर हंगामा : महिला थाने जाकर बोली- परिजन बना रहे धर्म परिवर्तन का दबाव...पुलिस बता रही प्रॉपर्टी विवाद...

धर्म परिवर्तन पर हंगामा : महिला थाने जाकर बोली- परिजन बना रहे धर्म परिवर्तन का दबाव...पुलिस बता रही प्रॉपर्टी विवाद...
X
एक एंगल तो धर्म परिवर्तन का है, वहीं दूसरा एंगल पुलिस का है जो बता रही है कि, यह मामला प्रॉपर्टी विवाद का है। असली माजारा क्या है...पढ़िए पूरी खबर

दुर्ग- छत्तीसगढ़ में लगातार धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच दुर्ग में धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर की रहने वाली अन्नपूर्णा सोनी ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि, उसकी ननद ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया है। इतना ही नहीं अब ननद और सास साथ मिलकर मुझ पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही कहते है कि, अगर ऐसा नहीं किया तो तुझे और तेरे बेटे को घर से बाहर निकाल देंगे। इस स्टोरी में एक एंगल तो धर्म परिवर्तन का है, वहीं दूसरा एंगल पुलिस का है जो बता रही है कि, यह मामला प्रॉपर्टी विवाद का है।

महिला के पति का निधन हो गया...

दरअसल, धर्म परिवर्तन को लेकर थाने में शिकायत करने आई महिला के पति का 2 महीने पहले निधन हो गया है। इसलिए उसके घर पर बेटा और सास उसके साथ रहते हैं और ननद की बात की जाए तो उसने मुस्लिम लड़के से शादी की है। महिला अन्नपूर्णा का ने पुलिस को बताया कि, उसने धर्म बदलने के लिए मना किया तो सास और ननद ने मिलकर उसके और उसके बेटे को एक कमरे में बंद कर दिया। इससे पहले उसके पति पर भी यही दबाव बनाया जा रहा था। अब मेरे बेटे और मुझपर बनाया जा रहा है।

थाने में क्यों हुआ हंगामा...

जानकारी के मुताबिक, महिला के साथ बड़ी संख्या में लोग और वकीन थाने पहुंचा। जहां इन लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पहले शिकायत करने वाली महिला और उसके बेटे का बयान दर्ज किया। लेकिन थोड़ी देर बाद किसी का फोन आने की बाद बयान को फाड़ दिया।

क्या यह प्रॉपर्टी का विवाद है...

पुलिस का साफ तौर पर कहना है कि, धर्म परिवर्तन जैसी कोई शिकायत नहीं आई है। महिला प्रॉपर्टी का विवाद लेकर आई थी। उसकी ननद का नाम भी हिंदू धर्म के आधार पर है, तो फिर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया ही नहीं जा सकता। वहीं लोगों पुलिस सही मुद्दे पर कार्रवाई नहीं कर रही।

Tags

Next Story